एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए : राज्यपाल पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को आधारभूत डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि बच्चों में कम उम्र से ही तकनीक के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सके।

देश की खबरें | विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए : राज्यपाल पटेल

लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को आधारभूत डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि बच्चों में कम उम्र से ही तकनीक के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सके।

राज्यपाल पटेल ने आज (शुक्रवार) लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में नवनिर्मित कौटिल्य भवन का लोकार्पण व निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को 118 कम्प्यूटर किट वितरित कर आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।

राजभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय उत्कृष्ट अकादमिक परंपराओं के साथ-साथ समाज सेवा की भावना से भी ओतप्रोत हैं।

उन्होंने कहा, “आंगनबाड़ी केंद्रों को कम्प्यूटर किट प्रदान करना एक दूरदर्शी एवं संवेदनशील प्रयास है, जिससे बाल विकास की आधारशिला और सशक्त होगी।”

राज्यपाल पटेल ने कहा, “डिजिटल युग में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों की पहुंच अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आशा कार्यकर्ताओं को कम्प्यूटर का उपयोग सिखाएं।”

राज्यपाल पटेल ने कहा, “विद्यार्थियों को बच्चों को भी आधारभूत डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि बच्चों में कम उम्र से ही तकनीक के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सके।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानदंडों के अनुरूप हर वर्ग और क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, उत्तर प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है।”

राज्यपाल पटेल ने कहा, “उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है। हमें अपने विश्वविद्यालयों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा, ताकि भारत का शिक्षा तंत्र विश्व के श्रेष्ठ संस्थानों की श्रेणी में स्थान प्राप्त कर सके।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).