देश की खबरें | उत्तर और पश्चिम भारत से छात्रों को ओडिशा वापस लाया जा रहा : माझी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर उनकी सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे राज्य के छात्रों को वापस लाने की व्यवस्था की है।

भुवनेश्वर, नौ मई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर उनकी सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे राज्य के छात्रों को वापस लाने की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की सहायता के लिए नयी दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में चौबीसों घंटे सहायता डेस्क की स्थापना की गई है।

यहां एक अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने छात्रों को दिल्ली से लाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।

माझी ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘जम्मू में पढ़ रहे कुछ ओडिया छात्रों को एहतियात के तौर पर दिल्ली भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बृहस्पतिवार रात किए गए हमले के बाद जम्मू स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कई छात्र चिंतित हैं।

भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सहित देश के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया।

स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई छात्रों को परिसर खाली करने को कहा था और इसमें से कई छात्र राज्य सरकार की मदद से दिल्ली आए हैं।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने छात्रों को दिल्ली से ओडिशा लाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर और पश्चिमी भारत में पढ़ने वाले ओडिया छात्र इस अवसर का लाभ उठाने के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ पांच अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

ओडिशा के संबलपुर के छात्र जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी ओडिया छात्र जम्मू कश्मीर से दिल्ली आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\