रांची, दो मई राजस्थान के कोटा से शनिवार शाम झारखंड के रांची और धनबाद पहुंचने वाले लगभग 2,900 छात्रों को भी शुक्रवार रात तेलंगाना से यहां पहुंचे प्रवासी श्रमिकों की तरह उनके घरों तक पहुंचाया जायेगा और उनके परिजनों को
स्टेशनों पर पहुंचने से मना किया गया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 11.15 बजे यहां हटिया रेलवे स्टेशन पर तेलंगाना से विशेष ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों के सकुशल वापसी के बाद शनिवार को कोटा से विद्यार्थियों की झारखंड वापसी हो रही है। विद्यार्थी दो विशेष ट्रेनों से रांची और धनबाद पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों को उनके घरों तक जिला प्रशासन की मदद से पहुंचाया जाएगा। अतः विद्यार्थियों के परिजन को किसी भी सूरत में रेलवे स्टेशन आने की आवश्यकता नहीं है।
प्रवक्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। ये गाड़ियां सभी बच्चों को स्वास्थ्य जांच के बाद उनके घरों तक सकुशल पहुंचायेंगी।
उन्होंने बताया कि सभी अभिभावक अपने-अपने घर में ही रहेंगे और बच्चे घरों पर ही पहुंचेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)











QuickLY