देश की खबरें | खाद्य विषाक्तता से पीड़ित छात्र की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया के मेहरौना स्थित एक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में खाद्य विषाक्तता से पीड़ित एक छात्र की बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी।

देवरिया (उप्र), सात अगस्त देवरिया के मेहरौना स्थित एक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में खाद्य विषाक्तता से पीड़ित एक छात्र की बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर राजेश ओझा ने बताया कि मेहरौना स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पांच अगस्त को खाद्य विषाक्तता के कारण 62 छात्र बीमार हो गए थे तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएमओ ने बताया कि उनमें से एक छात्र शिवम यादव (15) की आज गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गयी। वह महाराजगंज जिले का निवासी था।

उन्होंने बताया कि गत पांच अगस्त को खाद्य विषाक्तता के बाद शिवम की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और अगले दिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

ओझा ने बताया कि वहां उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखकर इलाज किया जा रहा था, मगर आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में अब भी 61 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

सं सलीम नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट