एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में छात्रा की मौत: बीजद के प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने पानी की बौछार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा के आत्मदाह को लेकर बुधवार को यहां बीजू जनता दल (बीजद) के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पूर्व मंत्री समेत विपक्षी दल के कई कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए।

देश की खबरें | ओडिशा में छात्रा की मौत: बीजद के प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने पानी की बौछार की

भुवनेश्वर, 16 जुलाई बालासोर जिले में एक कॉलेज छात्रा के आत्मदाह को लेकर बुधवार को यहां बीजू जनता दल (बीजद) के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पूर्व मंत्री समेत विपक्षी दल के कई कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए।

एक अधिकारी ने कहा कि लोअर पीएमजी स्क्वायर के पास बीजद का प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य सचिवालय ‘लोक सेवा भवन’ की ओर मार्च करते हुए अवरोधकों को पार करने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आंदोलन कर रहे बीजद कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और आंसूगैस के गोले छोड़े।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बाद में बीजद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और प्रदर्शन स्थल से ले जाया गया।’’

घायलों में पूर्व मंत्री प्रणब प्रकाश दास और प्रीति रंजन घराई शामिल हैं।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि घराई को शुरू में यहां कैपिटल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उत्कल अस्पताल, भुवनेश्वर के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीजद ने फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत के मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया। उसने अपने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शनिवार को परिसर में खुद को आग लगा ली थी।

पुलिस ने कहा कि वे ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहे हैं, साथ ही सचिवालय जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने बताया कि लोक सेवा भवन के आसपास स्थित राजीव भवन सहित शहर के अन्य सरकारी भवनों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए लोकसभा भवन के पास मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की पूरी जांच और उनकी पहचान के सत्यापन के बाद उन्हें लोक सेवा भवन में प्रवेश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, पहले से समय लेने वाले लोगों को संबंधित विभागों की सिफारिश पर प्रवेश पास जारी किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).