एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: बारहवीं कक्षा के छात्र ने सात साल की बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की मरका थाना पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को बारहवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश: बारहवीं कक्षा के छात्र ने सात साल की बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

बांदा: जिले की मरका (Marka) थाना पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को बारहवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया. मरका थाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया, ‘‘सात साल की बच्ची से कथित रूप से बलात्कार की घटना तीन नवंबर की शाम करीब चार बजे घटी थी. उस समय बच्ची के सभी परिजन खेत में काम कर रहे थे और वह दरवाजे पर अकेली खेल रही थी.’’

बृहस्पतिवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बताया, ‘‘बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला बच्ची का पड़ोसी छात्र मोहित (Mohit) (19) उसे फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया.’’

यह भी पढ़े:  Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात हुए 80 सीआरपीएफ जवान, कमांडेंट मनमोहन सिंह पीड़िता के परिजनों के साथ की थी मुलाकात.

उन्होंने बताया, ‘‘लड़की के परिजन ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी. बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बलात्कार संबंधी आईपीसी (IPS) के प्रावधान और पॉक्सो (Pocso) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.’’

वहीं, पीड़ित लड़की के पिता ने दावा किया कि घटना की शाम थाने में शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन जांच करने की बात कहकर पुलिस ने घर लौटा दिया था.

यह भी पढ़े: Hoshiarpur Rape Case: गुस्साई भीड़ ने आरोपियों पर किया हमला, 6 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने का है आरोप.

पिता ने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस में शिकायत करने से नाराज आरोपी के परिजन ने चार नवंबर की शाम उनके घर पर हमला बोल दिया था, तब पुलिस अधीक्षक से शिकायत किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई की.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).