देश की खबरें | झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में है।
रांची, 13 अप्रैल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम सिंहभूम जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को रांची में 'झारखंड जगुआर’ मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की।
मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान हम कई जवानों को खो चुके हैं। जवानों की वजह से ही हम सफल अभियान की ओर बढ़ रहे हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगा।
राज्यपाल गंगवार ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार शहीद के परिवार का ध्यान रखेगी।"
माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये गठित विशेष बल झारखंड जगुआर के सिपाही सुनील धान और सीआरपीएफ जवान विष्णु सैनी शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए थे।
दोनों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया था।
पुलिस के एक बयान के अनुसार, धान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सैनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

