एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में चलीं तेज हवाएं, अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।

देश की खबरें | दिल्ली में चलीं तेज हवाएं, अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हालांकि न्यूनतम तापमान, 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने बताया कि दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 17 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 205 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने दिल्ली के लिए अगले दो दिनों में एक्यूआई में सुधार होने और इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).