खेल की खबरें | लाहिड़ी की मजबूत शुरूआत, संयुक्त आठवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरा ओलंपिक खेल रहे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने गुरूवार को यहां कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में खराब मौसम से प्रभावित तोक्यो खेलों की गोल्फ स्पर्धा के पहले दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेलकर मजबूत शुरूआत की।

तोक्यो, 29 जुलाई दूसरा ओलंपिक खेल रहे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने गुरूवार को यहां कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में खराब मौसम से प्रभावित तोक्यो खेलों की गोल्फ स्पर्धा के पहले दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेलकर मजबूत शुरूआत की।

एशियाई टूर के पूर्व नंबर एक गोल्फर लाहिड़ी ने छह बर्डी लगायी, पर दो बोगी भी कर बैठे। इससे वह पॉल कैसे (ब्रिटेन), एलेक्स नोरेन (स्वीडन) और सेबेस्टियन मुनोज (मेक्सिको) के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

एक अन्य भारतीय गोल्फर उद्यन माने ने आठ होल में दो अंडर का स्कोर बनाया था लेकिन अंत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिससे वह पांच ओवर 76 के कार्ड से लीडरबोर्ड में निचले स्थान पर थे।

खराब मौसम से खेल में विघ्न पड़ा।

आस्ट्रियाई सेप स्ट्राका ने आठ अंडर 63 का बेहतरीन कार्ड खेलकर ओलंपिक रिकार्ड की बराबरी की।

विश्व रैंकिंग में 161वें स्थान पर काबिज स्ट्राका ने मैक कुचर (अमेरिका) और आस्ट्रेलिया के मार्कस फ्रेजर के 63 के रिकार्ड की बराबरी जो उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बनाया था जब गोल्फ की ओलंपिक में वापसी हुई थी।

लाहिड़ी अपनी शुरूआत से खुश थे, उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा रहा। मुझे लगता है कि मैंने पहले कुछ होल में थोड़ी लड़खड़ायी शुरूआत की, शुरू में लय हासिल नहीं कर सका। लेकिन एक बार सहज होने के बाद अच्छा खेला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे बैक नाइन पर कुछ जोखिम लेना चाहिए था क्योंकि तब कुछ मौका था। मैं उतनी बर्डी नहीं लगा सका जितनी मैं लगाना चाहता था। ’’

लाहिड़ी ने नौंवे और 15वें होल में 28 फीट से बर्डी लगायी। उन्होंने पांचवें से नौंवे होल तक चार बर्डी की। उन्होंने 15वें और 16वें होल में लगातार बर्डी कर दो पार से अपना पहला दौर समाप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका