देश की खबरें | हजयात्रियों के लिए ठोस शिकायत निवारण व्यवस्था बने, वीजा प्रक्रिया को तेज किया जाए: टीएमसी सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी से आग्रह किया है कि हजयात्रियों की शिकायतों के निवारण के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाई जाए तथा उनके लिए वीजा प्रक्रिया को तेज किया जाए।

नयी दिल्ली, तीन जून तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी से आग्रह किया है कि हजयात्रियों की शिकायतों के निवारण के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाई जाए तथा उनके लिए वीजा प्रक्रिया को तेज किया जाए।

उन्होंने मंत्री को लिखे पत्र में हजयात्रियों को कथित तौर पर पेश आ रही कुछ मुश्किलों का उल्लेख किया है।

सजदा अहमद ने दो जून की तिथि वाले इस पत्र में कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि उड़ानों के समय में निरंतर बदलाव होने से हजयात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।

उनका कहना है कि कई हजयात्रियों को वीजा हासिल करने में देरी हुई है तथा कुछ अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।

उन्होंने आग्रह किया कि उड़ानों का समय सुनिश्चित किया जाए और इसमें बार-बार बदलाव नहीं किया जाए, वीजा प्रक्रिया को तेज बनाया जाए तथा हजयात्रियों की मदद के लिए सऊदी अरब में पर्याप्त संख्या में लोगों को तैनात किया जाए।

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शिकायतों के निवारण के लिए एक ऐसी ठोस व्यवस्था बनाई जाए जिसके माध्यम से हजयात्री अपनी चिंताओं को रख सकें और उनके विषयों का त्वरित समाधन हो सके।’’

इन दिनों भारत और दुनिया के दूसरे देशों से हजयात्री साल 2023 के हज लिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इस महीने के आखिर में इनका हज संपन्न होगा।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\