जरुरी जानकारी | यात्रियों का भरोसा बहाल करने के लिए सशक्त सरकारी नीतियों की जरूरत: विशेषज्ञ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित यात्रा और पर्यटन क्षेत्र को सशक्त सरकारी नीतियों की जरूरत है, ताकि नई परिस्थितियों में संभावनाओं को साकार किया जा सके। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने रविवार को यह बात कही।
मुंबई, 27 सितंबर कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित यात्रा और पर्यटन क्षेत्र को सशक्त सरकारी नीतियों की जरूरत है, ताकि नई परिस्थितियों में संभावनाओं को साकार किया जा सके। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने रविवार को यह बात कही।
विशेषज्ञों से सुझाव दिया कि कोविड-19 के बाद छोटी अवधि की छुट्टियों और घर के आसपास घूमने-फिरने का रुझान बढ़ेगा। उन्होंने घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में एक समान प्रोटोकॉल का आह्वान किया।
महाराष्ट्र की प्रधान सचिव (पर्यटन, उत्पाद शुल्क और नागर विमानन) वल्सा नायर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वार्ता में कहा कि इस समय ऐसी नीतियों पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है, जिनसे कोविड-19 के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिले।
उन्होंने कहा कि नई सामान्य परिस्थितियों के लिए नीतियां बनानी होंगी।
संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन के निदेशक (तकनीकी सहयोग और सिल्क रोड विकास) सुमन बिल्ला ने कहा कि यूएनडब्ल्यूटीओ का अनुमान है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में कमी होगी।
उन्होंने कहा कि जो लोग देश से बाहर जाने वाले थे, उन्हें स्थानीय पर्यटन के लिए प्रेरित कर, हालात को बेहतर बनाया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)