देश की खबरें | भारत के लोगों में लोकतंत्र के प्रति मजबूत आस्था बुद्धिजीवियों के लिए मूल्यांकन का विषय : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छी संख्या में मतदान के लिये लोगों को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया के बुद्धिजीवियों और बौद्धिक संगठनों के लिये यह मूल्यांकन करने का विषय है कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र के प्रति आस्था कितनी मजबूत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फॉरबिसगंज (बिहार), तीन नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छी संख्या में मतदान के लिये लोगों को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया के बुद्धिजीवियों और बौद्धिक संगठनों के लिये यह मूल्यांकन करने का विषय है कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र के प्रति आस्था कितनी मजबूत है।

प्रधानमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कोरोना के संकटकाल में बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण यह पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Municipal Elections 2020 Results Live: जोधपुर नगर निगम में कांग्रेस बीजेपी से चल रही आगे.

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है ऐसे में बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने देश ही नहीं पूरे विश्व को एक संदेश दिया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी ने बताया प्लान, कहा ऐसे देंगे 10 लाख नौकरियां.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के बुद्धिजीवियों और सभी थिंक टैंक के लिये यह मूल्यांकन करने का विषय है कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र के प्रति आस्था कितनी मजबूत है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है और पहले के चुनाव से ज्यादा संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि देश में कई स्थानों पर आज उपचुनाव भी चल रहे हैं और ये चुनाव लोकतंत्र का बड़ा उत्सव होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में इतनी सावधानियों के साथ चुनाव कराने के लिए वह देश के चुनाव आयोग को भी बधाई देते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ चुनाव आयोग ने अपने कौशल से, सामर्थ्य से, निष्पक्ष भाव से आज पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है।’’

मोदी ने कहा कि वह बिहार की धरती से चुनाव आयोग, प्रशासन के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों का भी अभिनंदन करते हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों के लिये मतदान हो रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\