एजेंसी न्यूज

Kolkata Shocker: महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न, हत्या के आरोपी के लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाएगी- कोलकाता पुलिस

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी को दोषी पाए जाने पर ‘‘कठोरतम सजा’’ मिले.

Kolkata Shocker: महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न, हत्या के आरोपी के लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाएगी- कोलकाता पुलिस
Credit -File image

कोलकाता, 10 अगस्त : कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी को दोषी पाए जाने पर ‘‘कठोरतम सजा’’ मिले. महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है.

गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह एक जघन्य अपराध है और गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों तथा रात की ड्यूटी के दौरान मौजूद रहे अन्य डॉक्टरों से मिले विवरण के आधार पर इसमें शामिल लगता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एसआईटी का गठन किया गया है और सबूतों के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा.’’ यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: दो करोड़ रुपये कीमत की भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

गोयल ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की गई और प्रक्रिया के दौरान मृतका के परिवार के सदस्य मौजूद थे. उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक आरोपी की बात है, तो अपराध में उसकी गहरी संलिप्तता है. वह बड़ा अपराधी है.’’ गोयल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).