देश की खबरें | संभल में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और 12 हजार कैमरों से होगी जुलूसों की निगरानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल में रविवार को निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं और ड्रोन के अलावा 12 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिये जुलूसों की निगरानी की जाएगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
संभल (उप्र), पांच जुलाई संभल में रविवार को निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं और ड्रोन के अलावा 12 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिये जुलूसों की निगरानी की जाएगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पिछले वर्ष नवंबर में संभल के कोट गर्वी इलाके में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित शाही जामा मस्जिद के अदालत के आदेश पर सर्वेक्षण को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच झड़पें हुई थीं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस और प्रशासन के 29 कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे।
इसके बाद से लगातार संभल संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस हर छोटे-बड़े आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कर रही है।
संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि जिले में 343 ताजिये हैं, जो मुहर्रम के जुलूस में निकाले जाएंगे। प्रत्येक ताजिये के साथ एक पुलिसकर्मी को नोडल के रूप में तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि ताजियेदारों ने अपने स्वयंसेवकों की सूची भी दी है, जिन्हें पुलिस द्वारा विशेष पहचान वाले कार्ड दिये गए हैं, ताकि कोई परेशानी हो तो उन्हें पहचाना जा सके।
विश्नोई ने बताया कि पुलिस के सहयोग के लिए तीन कंपनी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और एक कंपनी आरआरएफ (त्वरित प्रतिक्रिया बल) तैनात रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

