देश की खबरें | बिहार चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: चुनाव आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए प्रदेश आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव के दौरान किसी सोशल मीडिया पोस्ट से सांप्रदायिक और जातिगत हिंसा को बढ़ावा दिए जाने की "प्रमाणिक रिपोर्ट" मिलती है, तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, एक अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए प्रदेश आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव के दौरान किसी सोशल मीडिया पोस्ट से सांप्रदायिक और जातिगत हिंसा को बढ़ावा दिए जाने की "प्रमाणिक रिपोर्ट" मिलती है, तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

अरोड़ा ने कहा कि आयोग कोविड-19 महामारी के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस सामूहिक बलात्कार के खिलाफ छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही अपनी बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि हम चाहते हैं कि सोशल मीडिया आयोग के साथ सहयोग करे… अगर हमें (आयोग) किसी भी स्रोत से चाहे वह मीडिया हो या कोई व्यक्ति यह जानकारी मिलती है कि सोशल मीडिया में शरारत हो रही है और उसकी रिपोर्ट से सांप्रदायिक और जातिगत हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है तो हम कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। ”

उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने भी सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: पीएलए के खिलाफ 1967 की कार्रवाई के लिए सेना ने चो ला दिवस मनाया.

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आयी निर्वाचन आयोग की सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व करने वाले अरोड़ा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के बाद बृहस्पतिवार को पटना में पत्रकारों से बात की।

यात्रा के दौरान, आयोग की टीम ने राजनीतिक दलों के शिष्टमंडलों के साथ मुलाकात करने के साथ प्रदेश के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ बैठक कर महामारी के बीच चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\