देश की खबरें | नकली शराब एवं मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए : स्टालिन ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने नकली शराब कांड में 21 लोगों की मौत के बाद बुधवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और पुलिस को नकली शराब एवं मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

चेन्नई, 17 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने नकली शराब कांड में 21 लोगों की मौत के बाद बुधवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और पुलिस को नकली शराब एवं मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मुद्दे पर नियमित बैठकें करने और मुख्यमंत्री कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहने जैसे निर्देश भी दिये।

इस सप्ताह विल्लुपुरम और चेंगालपट्टू जिलों में अलग-अलग घटनाओं में कथित रूप से नकली शराब पीने से 21 लोगों की मौत होने के कारण राज्य में भारी जनाक्रोश है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को मुख्यमंत्री ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों एवं अन्य के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शुल्कमुक्त फोन नंबर (टोल फ्री नंबर) का लोगों के बीच प्रचार करें जहां मद्यनिषेध से जुड़ी शिकायत की जा सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को नकली शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए हर सप्ताह बैठकें करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि स्पीरिट और मिथेनॉल का दुरूपयोग रोकने के लिए निगरानी की जाए तथा अंतरराज्यीय सीमा, तटीय एवं पहाड़ी क्षेत्रों में नजर रखी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\