देश की खबरें | शिअद को मजबूत करना ही मेरा एजेंडा : मनप्रीत अयाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर अपनी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ जाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा पार्टी को मजबूत करना है।

चंडीगढ़, सात अगस्त पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर अपनी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ जाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा पार्टी को मजबूत करना है।

मनप्रीत सिंह अयाली ने फेसबुक पर एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की और उनके साथ इकबाल सिंह झुंडन के नेतृत्व वाली समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट पर चर्चा की।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की अपमानजनक हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिए इकबाल सिंह झुंडन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था। शिअद ने 117 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ तीन सीट पर जीत हासिल की थी।

पंजाब की दाखा सीट से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर अपनी पार्टी के नेतृत्व को नाराज कर दिया था।

तीन बार के विधायक अयाली ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर कायम हैं।

झुंडन समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते हुए अयाली ने पिछले महीने पार्टी नेतृत्व में बदलाव की भी बात कही थी।

अपने फेसबुक वीडियो में अयाली ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह किसी के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल को कैसे मजबूत किया जाए, यही मेरा एकमात्र एजेंडा है। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है और पंजाब के अधिकारों के लिए बहुत अच्छी तरह लड़ सकती है।’’

अयाली ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी