देश की खबरें | संसदीय समिति की बैठक में स्वास्थ्य अवसंरचना की मजबूती, भविष्य में महामारी से लड़ने को लेकर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून में संपन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, भविष्य में महामारी या स्वास्थ्य आपदा में त्वरित कार्रवाई करने आदि पर चर्चा की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी में यह जानकारी दी गई।

देहरादून, 14 जुलाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून में संपन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, भविष्य में महामारी या स्वास्थ्य आपदा में त्वरित कार्रवाई करने आदि पर चर्चा की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस.पी. बघेल और भारती प्रवीण पवार भी मौजूद रहे।

यह बैठक दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर-केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 15वें सम्मेलन से ठीक पहले शुक्रवार को देहरादून में आयोजित की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘सदस्यों ने प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) को लेकर चर्चा की। उन्होंने जन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी तरीके से मजबूत करने और भविष्य में महामारी या स्वास्थ्य आपदा से निपटने पर भी विचार विमर्श किया।’’

उन्होंने बताया कि सदस्यों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य अवसंरचना, निगरानी और स्वास्थ्य अनुसंधान को लेकर मौजूद अंतर को पाटने के तौर तरीकों पर भी मंथन किया।

अधिकारी के मुताबिक बैठक में सांसद डी.पी.वत्स, फैयाज अहमद, जयंत कुमार रॉय, जावेद अली खान, मोहम्मद जवाद और भोला सिंह सहित समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) सुधांश पंत, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ.राजीव बहल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\