देश की खबरें | बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, नाराज श्रद्धालुओं ने सड़क जाम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला जा रहे कांवड़ियों पर कथित तौर पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 23 जुलाई बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला जा रहे कांवड़ियों पर कथित तौर पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में करीब 12 कांवड़िये मामूली रूप से घायल हुए हैं लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने कावड़ रखकर काफी देर तक रास्ता जाम रखा। बाद में प्रशासन और स्थानीय संगठनों के नेताओं के समझाने-बुझाने पर वे अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में अपराह्न करीब तीन बजे गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला जा रहे कांवड़ियों का एक समूह निकल रहा था। रास्ते में दूसरे समुदाय के एक धार्मिक स्थल के पास गुजरने के दौरान कुछ फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ।

चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों के कुछ दूर आगे बढ़ने पर कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच में पाया गया है कि पथराव दोनों ओर से हुआ।

चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जिनके विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात में कम से कम 12 लोग चोटिल हुए हैं।

मौके पर व्याप्त तनाव के मद्देनजर बाजार दिनभर बंद रहे।

अपर जिलाधिकारी (नगर) आर. डी. पांडे ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने घटना स्थल पर ही अपने कांवड़ रख दिए। उनका कहना था कि जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे तब तक वे कांवड़ नहीं उठाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर कई घंटों बाद कांवड़ियों का समूह आगे बढ़ा लेकिन उन्होंने पीलीभीत बाईपास पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों और कुछ स्थानीय संगठनों के नेताओं ने कांवड़ियों को समझाया-बुझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद उनका समूह बदायूं रवाना हो गया।

इस बीच, विधायक एवं प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि प्रदेश भर में माहौल खराब करने के लिए कुछ अवांछित तत्व इस तरह की घटनाएं करवाने में शामिल हो सकते हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\