देश की खबरें | बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, 12 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों पर कथित पथराव किया गया जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 23 जुलाई बरेली जिले में बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों पर कथित पथराव किया गया जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. आर. डी. पांडे ने बताया कि घटना से नाराज कांवड़ियों ने घटनास्थल पर ही कांवड़ रख दिए हैं। उनका कहना है कि जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे तब तक कांवड़ नहीं उठाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी हो रही है और मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी, सदर पीयूष पांडे, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र स्थित जोगी नवादा इलाके में गुसाई गौटिया रिलायंस टावर से करीब दो हजार कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए कचला (बदायूं) जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शाहनूरी मस्जिद के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कथित तौर पर छतों से कांवड़ियों पर पथराव कर दिया जिसमें कम से कम 12 कांवड़िये घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी के साथ पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। सूत्रों ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि इससे पहले कावड़ यात्रा उक्त रास्ते से नहीं गुजरती थी। उन्होंने कांवड़ियों के इस रास्ते से जाने का विरोध किया जिसके बाद पथराव की घटना हुई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज कांवड़ियों ने अपने कावड़ को सड़क पर ही रख दिया है। उनका कहना है कि जब तक पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे अपनी कांवड़ नहीं उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू