देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमालपुर, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में काले झंडे दिखाए गए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित रूप से उनके काफिले पर पथराव किया गया।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

यह घटना उस समय हुई, जब घोष किसानों से नए कृषि कानूनों के बारे में बातचीत के लिए जमालपुर क्षेत्र पहुंचे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके चलते हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

घोष ने कहा, '' जैसे ही मेरा काफिला जमालपुर पहुंचा, मुझे काले झंडे दिखाए गए और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेरे काफिले पर पथराव किया, जो अपनी पार्टी के झंडे लिए हुए थे। तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती और यह इसका प्रतिबिंब भर है।''

उन्होंने कहा, '' मैं ऐसी घटनाओं का आदि हूं लेकिन राज्य की जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।''

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोपों को खाारिज करते हुए कहा कि किसानों ने ''कृषि कानूनों का विरोध किया, जो उनके हितों के खिलाफ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)