देश की खबरें | दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन पर पानीपत के पास पथराव, पंजाब के महाधिवक्ता बाल-बाल बचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में पानीपत के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया, जिसके कारण उस सीट की खिड़की के शीशे में दरार आ गई, जिस पर पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू बैठे थे।

चंडीगढ़, 12 जुलाई हरियाणा में पानीपत के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया, जिसके कारण उस सीट की खिड़की के शीशे में दरार आ गई, जिस पर पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू बैठे थे।

सिद्धू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक मामले में उच्चतम न्यायालय में पेश होने के बाद लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सिद्धू और वकीलों की उनकी टीम बाल-बाल बच गई। महाधिवक्ता ने पंजाब पुलिस प्रमुख से बात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब सिद्धू और उनकी टीम शीर्ष अदालत में पेश होने के एक दिन बाद दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी ट्रेन से राष्ट्रीय राजधानी से लौट रही थी। ट्रेन जैसे ही पानीपत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, कुछ लेागों ने उस डिब्बे पर पथराव किया, जिसमें सिद्धू और उनके सहयोगी बैठे थे।

सिद्ध ने कहा कि पथराव करने वालों की संख्या साठ से आठ हो सकती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह पथराव उन्हें निशाना बनाकर किया गया, उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

राजकीय रेलवे पुलिस, पानीपत के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने शताब्दी ट्रेन पर पथराव किया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी को चोट नहीं आई। मामले की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\