एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | स्टोक्स को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में आराम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को टीम के कार्यभार प्रबंधन के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में आराम दिया गया है।

खेल की खबरें | स्टोक्स को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में आराम

लंदन, 15 जुलाई इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को टीम के कार्यभार प्रबंधन के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में आराम दिया गया है।

भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में खेल रहे स्टोक्स 19 जुलाई से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर के मैचों में भी खेलेंगे जिसके बाद उन्हें 27 जुलाई से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में आराम दिया जायेगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड पुरूष टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के कार्यभार और फिटनेस प्रबंधन के लिये वह वाइटैलिटी टी20 सीरीज और ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे जो अगले महीने शुरू होंगे। ’’

टीमें इस प्रकार हैं :

वनडे: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली

टी20: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली, डेविड विली

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).