खेल की खबरें | अनेक भूमिकायें निभा सकता है स्टोक्स, तीनों विधाओं में असरदार : बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को बेन स्टोक्स के फॉर्म में लौटने की खुशी है और उन्होंने कहा कि अपनी अपार प्रतिभा के दम पर वह टीम में अनेक भूमिकायें निभा सकता है ।

सिडनी, पांच नवंबर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को बेन स्टोक्स के फॉर्म में लौटने की खुशी है और उन्होंने कहा कि अपनी अपार प्रतिभा के दम पर वह टीम में अनेक भूमिकायें निभा सकता है ।

टूर्नामेंट में अभी तक अपनी चमक नहीं बिखेर सके स्टोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को अहम मुकाबले में टीम को संकट से निकालकर चार विकेट से जीत दिलाई । इसके साथ ही इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है ।

बटलर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ वह इस तरह के हालात में खेलने के लिये ही बना है । मैं उसके लिये खुश हूं । वह क्रीज पर होता है तो हमें तसल्ली रहती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह कई तरह की भूमिकायें निभा सकता है । वह तीनों विधाओं में असरदार खिलाड़ी है । टूर्नामेंट के इस चरण से आगे उसे लगातार अच्छा खेलते देखेंगे ।’’

बटलर ने सैम कुरेन की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ सैम के प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है । वह टीम का अहम सदस्य है और कठिन पलों में अच्छा खेलना जानता है ।’’

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का मानना है कि कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनकी टीम का संतुलन बिगड़ा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टुकड़ों में अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से फर्क पड़ा वरना हम अच्छा प्रदर्शन करते ।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि टीम को कई पहलुओं में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टूर्नामेंट में कैचिंग एक समस्या रही है । हमें इसमें सुधार करना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी