एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | स्टोक्स, आर्चर नहीं खेलेंगे, पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे पोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटिल कप्तान बेन स्टोक्स और प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ यहां बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे और इंग्लैंड ने निर्णायक टेस्ट में अपनी एकादश में तीन बदलाव किये हैं ।

खेल की खबरें | स्टोक्स, आर्चर नहीं खेलेंगे, पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे पोप

लंदन, 30 जुलाई चोटिल कप्तान बेन स्टोक्स और प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ यहां बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे और इंग्लैंड ने निर्णायक टेस्ट में अपनी एकादश में तीन बदलाव किये हैं ।

मेजबान टीम श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है ।

स्टोक्स की गैर मौजूदगी में ओली पोप इंग्लैंड की कमान संभालेंगे ।

स्टोक्स ने टीम की मोर्चे से अगुवाई करते हुए 17 विकेट लिये और 304 रन भी बनाये हैं । वह कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं जबकि चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले आर्चर को आराम दिया गया है ।

तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी आखिरी टेस्ट से बाहर रहेंगे ।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण बाहर हैं । स्पिनर लियाम डॉसन, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी नहीं खेलेंगे ।’’

ईसीबी ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जैकब बेथेल, सर्रे के गेंदबाज गुस एटकिंसन और जैमी ओवरटन , नॉटिंघमशर के तेज गेंदबाज जोश टंग को टीम में शामिल किया है ।’’

इंग्लैंड अंतिम एकादश :

ओली पोप (कप्तान), जाक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गुस एटकिंसन, जैमी ओवरटन, जोश टंग ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).