एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में भारी अस्थिरता के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में भारी अस्थिरता के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इसी सप्ताह ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक का फैसला आने वाला है, जिसे देखते हुए निवेशकों ने रुककर इंतजार करना पसंद किया।

जरुरी जानकारी | बाजार में भारी अस्थिरता के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, छह जून वैश्विक बाजारों में भारी अस्थिरता के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इसी सप्ताह ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक का फैसला आने वाला है, जिसे देखते हुए निवेशकों ने रुककर इंतजार करना पसंद किया।

विदेशी मुद्रा की निकासी और अमेरिकी बाजार में कमजोर रुझानों ने भी शुरुआती कारोबार में धारणाओं को प्रभावित किया।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 72.61 अंक गिरकर 62,714.86 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 12.15 अंक गिरकर 18,581.70 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से बढ़े।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 फीसदी गिरकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 700.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.36 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 18,593.85 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).