जरुरी जानकारी | शेयर बाजार छह महीने के उच्च स्तर पर; बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बैंकों और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सोमवार को छह महीने के उच्च स्तर पर बंद हुए।

मुंबई, 24 अगस्त वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बैंकों और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सोमवार को छह महीने के उच्च स्तर पर बंद हुए।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 52 पैसे की जोरदार तेजी से भी बाजार धारणा को बल मिला।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान बढ़त बनाये रखा। अंत में यह 364.36 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 38,799.08 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 94.85 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,466.45 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

इस साल फरवरी के बाद मानक सूचकांकों के बंद का यह उच्चतम स्तर है।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक बैंक में सर्वाधिक 3.53 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति और एसबीआई के शेयरों में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और अल्ट्राटेक सीमेंट उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें गिरावट दर्ज की गयी। इन शेयरों में 2.06 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

कोरोना वायरस उपचार को लेकर उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आयी। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने कोविड-19 मामलों के इलाज के लिये ठीक हुए मरीजों से लिये गये रक्त प्लाज्मा के उपयोग की अनुमति दे दी है।

रिपोर्ट में यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन कुछ नियमों में ढील देने पर विचार कर रहा है जिससे नवंबर में होने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ब्रिटेन के कोविड-19 टीके के अमेरिका में प्रयोग के तौर पर अनुमति दी जा सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथ ने कहा, ‘‘वित्तीय शेयरों में लिवाली से प्रमुख सूचकांकों में तेजी आयी...स्मार्ट निवेशकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चुनिंदा छोटे एवं मझोली कंपनियों के शेयरों की लिवाली देखी गयी, जिससे बाजार में मजबूती आयी।’’

उधर, एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग, जापान में टोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल के शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में मजबूती दर्ज की गयी।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 45.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबल रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 74.32 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\