जरुरी जानकारी | निवेशक सेवा केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं मुहैया कराएं शेयर बाजारः सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति बाजार में आए प्रौद्योगिकी बदलावों को देखते हुए बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को शेयर बाजारों से निवेशक सेवा केंद्रों (आईएससी) पर निवेशकों को कुछ न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा।

नयी दिल्ली, 26 जून प्रतिभूति बाजार में आए प्रौद्योगिकी बदलावों को देखते हुए बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को शेयर बाजारों से निवेशक सेवा केंद्रों (आईएससी) पर निवेशकों को कुछ न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजारों को भेजे गए एक परिपत्र में कहा कि उन्हें मौजूदा सेवा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों की जानकारी को अद्यतन करने के साथ यहां पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।

सेबी ने कहा कि शेयर बाजार जरूरत को ध्यान में रखते हुए निवेशक सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने के बारे में फैसला कर सकता है। इसके अलावा एक या अधिक शेयर बाजार मिलकर भी कोई नया निवेशक केंद्र खोलने का फैसला कर सकते हैं।

सेबी का यह निर्देश परिपत्र जारी होने की तारीख से 90 दिनों बाद प्रभावी होगा।

बाजार नियामक ने दिसंबर, 1997 में सभी शेयर बाजारों को निवेशकों के लाभ के लिए कम-से-कम एक निवेशक सेवा केंद्र खोलने के लिए कहा था। यहां पर निवेशकों को परामर्श सेवाएं देने के साथ न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं भी देनी होती हैं।

इस समय दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, कानपुर, इंदौर, बेंगलुरु, पुणे, जयपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, गुरुग्राम, पटना और वड़ोदरा में भी निवेशक सेवा केंद्र सक्रिय हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका