एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खुदरा महंगाई के नरम पड़ने से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 328 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 328 अंक से अधिक के लाभ में रहा। अप्रैल महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी तथा बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

जरुरी जानकारी | खुदरा महंगाई के नरम पड़ने से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 328 अंक चढ़ा

मुंबई, 14 मई स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 328 अंक से अधिक के लाभ में रहा। अप्रैल महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी तथा बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 328.48 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 510.13 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 113.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,217.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अंडा, मांस और मसालों के सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में नरम होकर 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर रही। हालांकि, कुल मिलाकर खाने के सामान के दाम इस दौरान मामूली मजबूत हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.22 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,498.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 111.66 अंक और एनएसई निफ्टी 48.85 अंक मजबूत हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).