जरुरी जानकारी | अंतिम घंटे में लिवाली के जोर से शेयर बाजार नुकसान से उबरा, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली बढ़ने से तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 223.60 अंक की बढ़त में रहा।
मुंबई, 29 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली बढ़ने से तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 223.60 अंक की बढ़त में रहा।
कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बाजार नुकसान में रहा लेकिन वायदा एवं विकल्प खंड में दिसंबर महीने के सौदों के निपटान के अंतिम दिन अंत में यह लाभ में बंद हुआ।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 223.60 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,133.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 431.22 अंक तक टूट गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,191 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सर्वाधिक लाभ में लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था।
हेम सिक्योरिटीज के कोष प्रबंधक मोहित निगम ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक बाजारों का असर रहा। हालांकि, दिसंबर महीने के सौदों के निपटान के अंतिम दिन बाजार गिरावट से उबरते हुए लाभ में बंद हुआ।’’
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 872.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

