जरुरी जानकारी | शेयर बाजार तेजी से तीन सत्र में निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद बढ़ती सकारात्मक धारणा के बीच बाजार में तीन सत्र में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
नयी दिल्ली, 26 जून भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद बढ़ती सकारात्मक धारणा के बीच बाजार में तीन सत्र में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,000.36 अंक चढ़कर 83,755.87 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,056.58 अंक की बढ़त के साथ 83,812.09 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स में तीन सत्र में 1,859.08 अंक या 2.27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में शामिल कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन सत्र में 9,70,200.71 करोड़ रुपये बढ़कर 4,57,52,700.57 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में 2,097 शेयर में तेजी आई, 1,900 में गिरावट आई तथा 156 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.56 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

