जरुरी जानकारी | सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार मजबूत खुले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के बेहतर आंकड़ों से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नुकसान से उबरकर लाभ में पहुंच गए। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
मुंबई, एक जून सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के बेहतर आंकड़ों से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नुकसान से उबरकर लाभ में पहुंच गए। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 77.28 अंक टूटकर 62,544.96 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.35 अंक के नुकसान से 18,519.05 अंक पर खुला। हालांकि बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
सेंसेक्स 109.45 अंक की बढ़त के साथ 62,731.69 अंक पर था। वहीं निफ्टी 36.75 अंक के लाभ से 18,571.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, मारुति, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में थे।
वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
अन्य एशियाई बाजारों दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

