एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, विदेशी कोषों की निकासी के बीच हुई गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की, लेकिन जल्द ही विदेशी कोषों की निकासी के कारण बाजार लाल निशान में आ गया।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, विदेशी कोषों की निकासी के बीच हुई गिरावट

मुंबई, तीन मार्च प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की, लेकिन जल्द ही विदेशी कोषों की निकासी के कारण बाजार लाल निशान में आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 451.62 अंक चढ़कर 73,649.72 पर और एनएसई निफ्टी 136.85 अंक चढ़कर 22,261.55 पर पहुंच गया।

हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करने लगे और लाल निशान में आ गए।

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 249.53 अंक गिरकर 72,948.57 पर और एनएसई निफ्टी 61.50 अंक गिरकर 22,063.20 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, जोमैटो, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और भारती एयरटेल में तेजी का रुख था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).