जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, 26 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.5 अंक टूटकर 63,546.56 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.55 अंक के नुकसान से 18,962.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर लगभग तीन प्रतिशत टूट गया। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के एकीकृत शुद्ध लाभ में 61 प्रतिशत की गिरावट आई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले और टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
सिर्फ एक्सिस बैंक का शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था। एक्सिस बैंक ने सितंबर में समाप्त तिमाही में 5,864 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

