देश की खबरें | देहरादून में कार में महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार को एक कार के अंदर एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 26 अगस्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार को एक कार के अंदर एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अधेड़ उम्र की महिला और पुरुष के शव कार की सीटों पर बैठी हुई अवस्था में थे और कार की जांच किए जाने पर प्रथमद्रष्टया कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ने कहा कि शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क के किनारे एक कार में एक महिला और एक पुरुष के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि टैक्सी से बाहर निकाले गए पुरुष की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी देवी (45) के रूप में हुई है, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस कार में शव बरामद हुए हैं, वह साहू की बताई जा रही है जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता था। महेश्वरी देवी विधवा थी।

राजपुर क्षेत्र के कांठ बांग्ला के रहने वाले दोनों मृतकों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं की गई है और प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों अत्यधिक शराब का सेवन करते थे।

घटना के समय कार का इंजन चल रहा था तथा पुलिस ने अनुमान जताया है कि रात्रि में संभवत: गाड़ी का वातानुकूलित प्रणाली (एसी) लगातार चलता रहा होगा और अधिक शराब के सेवन के कारण कम तापमान के प्रभाव का पता नहीं चलने के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी।

फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन उसे वहां से कोई भी संदिग्ध वस्तु या साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की सही जानकारी मिल पाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लोगों से पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज