खेल की खबरें | स्टीवर्ट ने कहा, वोक्स इंग्लैंड का ‘गुमनाम नायक’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट का मानना है कि तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इंग्लैंड के ‘गुमनाम नायक’ हैं जो अपना काम चुपचाप करते हैं जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज सुर्खियों में छाए रहते हैं।

मैनचेस्टर, 29 जुलाई पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट का मानना है कि तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इंग्लैंड के ‘गुमनाम नायक’ हैं जो अपना काम चुपचाप करते हैं जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज सुर्खियों में छाए रहते हैं।

वोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए जिससे मेहमान टीम दूसरी पारी में 129 रन पर सिमट गई और मेजबान टीम ने श्रृंखला 2-1 से जीतकर विजडन ट्रॉफी अपने नाम की।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

स्टीवर्ट ने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले वोक्स को अधिकतर वह मान्यता नहीं मिलती जिसके वह हकदार हैं। इस तेज गेंदबाज ने अब तक 35 टेस्ट में 106 विकेट चटकाए हैं।

स्टीवर्ट ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वह इंग्लैंड टीम के गुमनाम नायक की तरह है क्योंकि हम ब्रॉड और एंडरसन की बात करते हैं और फिर आर्चर और वुड की गति की बात करते हैं लेकिन वोक्स अपना काम चुपचाप करता है।’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उसने पांच विकेट चटकाए क्योंकि काफी बार उसके प्रदर्शन को इन खिलाड़ियों की तुलना में अधिक तवज्जो नहीं मिलती जिन्हें बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।’’

स्टीवर्ट ने कहा कि 31 साल के आलराउंडर वोक्स ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टेस्ट की अंतिम एकादश में उनका चुना जाना इसे दर्शाता है।

इंग्लैंड के लिए 1989 से 2003 के बीच 133 टेस्ट और 170 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज स्टीवर्ट का मानना है कि युवा सैम कुरेन के लिए टेस्ट टीम में वोक्स की जगह लेना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सैम कुरेन ने एक टेस्ट मैच खेला और तीन विकेट चटकाए, वह क्रिस वोक्स की जगह लेना चाहता है और अब जब वोक्स इस तरह की फॉर्म में है तो सैम कुरेन के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\