जरुरी जानकारी | स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़कर 55 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एसडब्ल्यूआरईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कई गुना बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एसडब्ल्यूआरईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कई गुना बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 1.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,506.45 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी में 1,211.40 करोड़ रुपये थह।

खर्च पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही के 1,177.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,419.73 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्तवर्ष 2024-25 के लिए, एसडब्ल्यूआरईएल का शुद्ध लाभ 85.55 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 210.79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 6,341.46 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 3,120.79 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट