जरुरी जानकारी | इस्पात कारखाने देश के अस्पतालों को कर रहे ऑक्सीजन की आपूर्ति: इस्पात मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस्पात कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ अभियान में सहयोग करते हुए अपने-अपने संयंत्रों से देश के विभिन्न अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस्पात कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ अभियान में सहयोग करते हुए अपने-अपने संयंत्रों से देश के विभिन्न अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं।

मंत्रालय ने हाल ही में एक पोर्टल शुरू किया है जिसमें कारखानों के हिसाब से ऑक्सीजन की उपलब्धता और संयंत्रों से विभिन्न राज्यों को होने वाली दैनिक आपूर्ति के बारे में सूचना दी गयी है।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

मंत्रालय के बयान के अनुसार जिन राज्यों को इस्पात कारखानों से ऑक्सीजन मिली हैं, वे मध्य पदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रा प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं।

हालांकि, बयान में उन संयंत्रों और कंपनियों के नाम नहीं बताये गये हैं जो ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं।

यह भी पढ़े | Pan Card Lost: पैन कार्ड खो जाने पर ना लें टेंशन, ऐसे ऑनलाइन आवेदन कर चंद दिनों में फिर पाएं अपना जरुरी दस्तावेज.

इससे पहले, इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट कर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों और इस मामले में इस्पात कंपनियों की भूमिका पर पर चर्चा के लिये बैठक के बार में जानकारी दी थी।

प्रधान ने कहा था कि इस्पात कंपनियों ने पिछले चार दिनों में 4,329 टन चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति विभिन्न अस्पतालों को की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\