देश की खबरें | विधान सौध में समाज सुधारक बसवन्ना की प्रतिमा लगेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कन्नड़ एवं सांस्कृतिक विभाग को 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसवन्ना की प्रतिमा विधानसौध के परिसर में लगाने के लिए एक प्रस्ताव जमा करने का निर्देश दिया है।

बेंगलुरु, 26 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कन्नड़ एवं सांस्कृतिक विभाग को 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसवन्ना की प्रतिमा विधानसौध के परिसर में लगाने के लिए एक प्रस्ताव जमा करने का निर्देश दिया है।

विधानसौध में राज्य विधानसभा और सचिवालय है।

येदियुरप्पा ने एक पत्र में कहा कि परिसर में बसवन्ना की प्रतिमा स्थापित करना उचित कदम होगा क्योंकि उन्होंने 12वीं शताब्दी में 'अनुभव मंडप' की स्थापना कर लोकतंत्र की नींव रखी और समानता का प्रचार किया।

यह पत्र कन्नड़ एवं सांस्कृतिक विभाग के सचिव को इस महीने की शुरुआत में संबोधित कर लिखा गया था लेकिन यह अब प्रकाश में आया है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 2017 में एक आदेश जारी कर सभी सरकारी आदेशों में बसवन्ना की तस्वीर लगाने के आदेश दिये थे।

अनुभव मंडप को दुनिया का पहला संसद बताया जाता है, जिसे बसवन्ना ने 12वीं शताब्दी में बसवकल्याण में स्थापित किया था। यहां दार्शनिक और सामाजिक सुधारक चर्चा-परिचर्चा और विमर्श करते थे।

येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं, जो कि बसवन्ना के दर्शन में विश्वास करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू