देश की खबरें | तमिलनाडु के मंदिर से 50 साल पहले चोरी हुई देवी पार्वती की प्रतिमा अमेरिका में मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कुंभकोणम शहर के थंडाथोट्टम स्थित नंदनपुरेश्वर सिवन मंदिर से करीब 50 साल पहले चोरी हुई देवी पार्वती की प्रतिमा अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिली है। तमिलनाडु के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के प्रतिमा प्रकोष्ठ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, आठ अगस्त तमिलनाडु में कुंभकोणम शहर के थंडाथोट्टम स्थित नंदनपुरेश्वर सिवन मंदिर से करीब 50 साल पहले चोरी हुई देवी पार्वती की प्रतिमा अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिली है। तमिलनाडु के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के प्रतिमा प्रकोष्ठ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीआईडी ने बताया कि प्रतिमा न्यूयॉर्क के बोनहम्सो नीलामी घर से मिली है। इसने बताया कि प्रतिमा के चोरी होने की शिकायत वर्ष 1971 में स्थानीय पुलिस से की गई थी और प्रतिमा प्रकोष्ठ ने के. वासु नामक व्यक्ति की शिकायत पर फरवरी 2019 में प्राथमिकी दर्ज की तथा तब से मामला लंबित है।

सीआईडी ने बताया कि इस मामले पर ध्यान हाल में तब गया जब प्रतिमा प्रकोष्ठ की निरीक्षक एम.चित्रा ने जांच शुरू की और उन्होंने विदेश के विभिन्न संग्रहालयों तथा नीलामी घरों में देवी पार्वती की चोल काल की प्रतिमाओं संबंधी जानकारी एकत्र करनी शुरू की।

गहन जांच के बाद चित्रा ने बताया कि चोरी गई प्रतिमा बोनहम्सो नीलामी घर में है।

प्रतिमा प्रकोष्ठ के मुताबिक, 12वीं सदी में चोल शासन के दौरान तांबा मिश्रित धातु से बनी प्रतिमा की लंबाई 52 सेंटीमीटर है और इसकी कीमत करीब 1,68,26,143 रुपये है।

दक्षिण भारत में पार्वती को उमा के नाम से भी पूजा जाता है और उनकी प्रतिमा आमतौर पर खड़ी अवस्था में होती है।

सीआईडी के प्रतिमा प्रकोष्ठ के पुलिस महानिदेशक जयंत मुरली के मुताबिक उनकी टीम ने प्रतिमा को वापस लाने के लिए कागजात तैयार कर लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज