विदेश की खबरें | पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रूज़वेल्ट की प्रतिमा को न्यूयॉर्क के संग्रहालय से हटाया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, ‘न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक डिजाइन कमीशन’ ने सोमवार को इस प्रतिमा का स्थान बदलने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। इस प्रतिमा में पूर्व राष्ट्रपति रूज़वेल्ट एक घोड़े पर सवार हैं और उनके साथ एक मूल अमेरिकी निवासी और एक अफ्रीकी व्यक्ति है।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, ‘न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक डिजाइन कमीशन’ ने सोमवार को इस प्रतिमा का स्थान बदलने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। इस प्रतिमा में पूर्व राष्ट्रपति रूज़वेल्ट एक घोड़े पर सवार हैं और उनके साथ एक मूल अमेरिकी निवासी और एक अफ्रीकी व्यक्ति है।

अखबार ने कहा कि प्रतिमा को रूज़वेल्ट की जिंदगी और विरासत को समर्पित किए जाने वाले सांस्कृतिक संस्थान में भेजा जाएगा। कांस्य की प्रतिमा संग्रहालय के सेंट्रल पार्क के पश्चिमी द्वार पर 1940 से है। हाल के वर्षों में प्रतिमा को लेकर आपत्तियां बढ़ी हैं, खासकर जॉर्ज फ्लोयड की हत्या के बाद। उनकी हत्या के बाद पूरे अमेरिका में प्रदर्शन हुए थे।

जून 2020 में संग्रहालय के अधिकारियों ने प्रतिमा को हटाने का प्रस्ताव दिया था। यह संग्रहालय सरकारी संपत्ति पर बना हुआ है, लिहाजा शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने इस प्रतिमा को हटाने का समर्थन किया है।

रूज़वेल्ट 1901 से लेकर 1909 तक देश के 26वें राष्ट्रपति रहे थे और 1919 में उनका निधन हो गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी