विदेश की खबरें | अमेरिका में कबाड़ गोदाम से बरामद की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित सैन जोस शहर के एक पार्क से पिछले महीने चोरी हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अवैध गतिविधियों में लिप्त एक कबाड़ गोदाम में मिली है।
न्यूयॉर्क, 14 फरवरी अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित सैन जोस शहर के एक पार्क से पिछले महीने चोरी हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अवैध गतिविधियों में लिप्त एक कबाड़ गोदाम में मिली है।
यह अमेरिका के उत्तरी हिस्से में शिवाजी की एकमात्र प्रतिमा है।
‘मरकरी’ अखबार की खबर के अनुसार, यह प्रतिमा शहर को पुणे से 1999 में उपहार में दी गई थी, जो गुआदलुप रीवर पार्क से 31 जनवरी को चोरी हो गई थी।
इस प्रतिमा का वजन करीब 200 किग्रा है।
पुलिस ने इसका पता चलने के बाद इसे बरामद कर लिया और कबाड़ गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
सैन जोस के मेयर मैट माहन के हवाले से खबर में कहा गया है, ‘‘यह प्रतिमा हमारे भारतीय समुदाय के लिए काफी मूल्यवान है, जो हमारे साझा गौरव का प्रतीक है और (मराठा शासक) शिवाजी के प्रति सम्मान है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)