जरुरी जानकारी | स्टेशनरी कंपनी सेलो वर्ल्ड का 1,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू उत्पाद और स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड का 1,900 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर घरेलू उत्पाद और स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड का 1,900 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा।

एंकर निवेशक 27 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह निर्गम प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें 10 करोड़ रुपये के शेयर पात्र कर्मियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

कंपनी की पांच स्थानों- दमन, हरिद्वार (उत्तराखंड), बद्दी (हिमाचल प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 13 विनिर्माण इकाइयां हैं।

कंपनी की एकीकृत परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में 32.2 प्रतिशत बढ़कर 1,796.69 करोड़ रुपये रही है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,359.18 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में 30 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड