देश की खबरें | मणिपुर हिंसा के खिलाफ रालोद का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और वहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ बृहस्पतिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और पूर्वोत्तर के इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

लखनऊ, 27 जुलाई राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और वहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ बृहस्पतिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और पूर्वोत्तर के इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और मणिपुर की मौजूदा स्थितियों पर जिला अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की है कि मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाए।

दुबे ने कहा कि रालोद ने मणिपुर में महिलाओं, जनजातियों, दलितों और गरीबों पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रोकने और मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और मणिपुर की सरकार राज्य में हो रही अमानवीय घटनाओं पर मूकदर्शक बनी रहीं। इससे सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा है और पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में तनाव पैदा हुआ है।

दुबे ने कहा कि मणिपुर की घटनाओं ने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है, लेकिन संसद में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

मेरठ में रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन ने कहा कि मणिपुर राज्य में जो दुर्भाग्यपूर्ण एवं बर्बर घटनाएं घट रही हैं वे मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\