एजेंसी न्यूज

COVID-19 Vaccine: राज्यों को अगले तीन दिन में टीके की 48 लाख खुराकें मिलेंगी- केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिन में 48 लाख और खुराकें दी जाएंगी.

COVID-19 Vaccine: राज्यों को अगले तीन दिन में टीके की 48 लाख खुराकें मिलेंगी- केंद्र
वैक्सीनेशन (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 मई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिन में 48 लाख और खुराकें दी जाएंगी. केंद्र ने नि:शुल्क श्रेणी और सीधी खरीद के जरिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 21.80 करोड़ से ज्यादा खुराकें मुहैया करायी हैं. Corona Outbreak: लंबे समय तक सिरदर्द बना रह सकता है कोरोना.

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 23 मई तक बर्बाद हुए टीकों समेत 20,00,08,875 खुराकों का इस्तेमाल हुआ है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास लोगों को देने के लिए अब भी 1.80 करोड़ से ज्यादा (1,80,43,015) खुराकें हैं.’’

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘टीके की 48 लाख से ज्यादा (48,00,650) खुराकें भी आने वाली है और अगले तीन दिन में सौंप दी जाएगी.’’ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र कोविड-19 रोधी टीके नि:शुल्क मुहैया कराने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों का सहयोग कर रहा है.

इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीके की सीधी खरीदारी के लिए भी मदद की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).