देश की खबरें | मादक पदार्थ कानून के तहत दिये बयानों का इस्तेमाल दोषी ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता: न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि मादक पदार्थ कानून के तहत नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी के मामलों में आरोपियों द्वारा जांच अधिकारियों के समक्ष दिए गए इकबालिया बयानों का उन्हें दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि मादक पदार्थ कानून के तहत नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी के मामलों में आरोपियों द्वारा जांच अधिकारियों के समक्ष दिए गए इकबालिया बयानों का उन्हें दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

न्यायालय ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों द्वारा जांच अधिकारियों के समक्ष दिये गये बयानों का उन्हें दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह जीवन के मौलिक अधिकारों, समानता और आत्म-दोषारोपण के खिलाफ संरक्षण का ‘‘उल्लंघन’’ होगा।

यह भी पढ़े | Aman Baisla Suicide Case: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संभाली कारोबारी अमन बैंसला आत्महत्या मामले की जांच.

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों की एक पीठ ने 2 : 1 के बहुमत से स्वापक औषधि और मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के विभिन्न प्रावधानों का विश्लेषण किया और कहा कि मादक पदार्थ मामले में आरोपियों द्वारा दिये गये इकबालिया बयानों का इस्तेमाल आरोपी को दोषी ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति नरीमन और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा निष्कर्षों पर सहमत हुए जबकि पीठ की तीसरी न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी असहमत थीं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की अपील पर खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ी, 5 माह में बिके 19 लाख मास्क.

न्यायालय ने बहुमत वाले अपने 163 पृष्ठ के फैसले में कहा, ‘‘“एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज एक बयान को एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध की सुनवाई में एक इकबालिया बयान के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।’’

एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 सूचना मांगने के लिए अधिकारी के अधिकार से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\