एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेनी सेना की घुसपैठ के मद्देनजर दूसरे रूसी सीमा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनके देश का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है।

विदेश की खबरें | यूक्रेनी सेना की घुसपैठ के मद्देनजर दूसरे रूसी सीमा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनके देश का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है।

बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने क्षेत्र की स्थिति को ‘‘बेहद कठिन और तनावपूर्ण’’ बताया क्योंकि हमलों में घर नष्ट हो गए हैं तथा आम लोग हताहत हुए हैं।

उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि विशेष रूप से बच्चों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है। ग्लैदकोव ने बताया कि लगभग 5,000 बच्चे सुरक्षित क्षेत्रों में शिविरों में हैं।

उन्होंने कल कहा था कि लगभग 11,000 लोग अपना घर छोड़कर भाग गए हैं, जिनमें से लगभग 1,000 लोग अस्थायी आवास केंद्रों में रह रहे हैं।

रूसी धरती पर छह अगस्त को शुरू हुए यूक्रेन के आश्चर्यजनक हमले ने क्रेमलिन को हिलाकर रख दिया है।

सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन का कुर्स्क अभियान द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस पर सबसे बड़ा हमला है और इसमें बख्तरबंद वाहनों तथा तोपखाने से लैस 10 हजार से अधिक यूक्रेनी सैनिक शामिल हो सकते हैं। पिछले शनिवार को कुर्स्क में आपातकाल घोषित किया गया था।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि रूसी सेना, विमान, ड्रोन आदि ने यूक्रेन की बख्तरबंद गाड़ियों को ओबशची कोलोदेज, स्नागोस्ट, कौचुक और एलेक्सेयेव्स्की की कुर्स्क बस्तियों के पास रूस में अंदर तक बढ़ने से रोक दिया।

इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही तेखयी ने कहा कि सीमा पार अभियान का उद्देश्य कुर्स्क से किए गए लंबी दूरी के हमलों से यूक्रेनी भूभाग की रक्षा करना है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, तेखयी ने कहा, ‘‘यूक्रेन की कुर्स्क क्षेत्र को कब्जे में लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बस अपने लोगों के जीवन की रक्षा करना चाहते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि रूस ने हाल के महीनों में कुर्स्क क्षेत्र से विमान रोधी मिसाइल, तोप, मोर्टार, ड्रोन, 255 ग्लाइड बम और 100 से अधिक मिसाइलों से दो हजार से अधिक हमले किए हैं।

यूक्रेन की सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने मंगलवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि यूक्रेन का अब कुर्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर कब्जा है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में उसने 40 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).