देश की खबरें | कुवैत के दिवंगत अमीर के सम्मान में रविवार को देशभर में राजकीय शोक रखा जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कुवैत के दिवंगत अमीर (शासक) शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के सम्मान में देश भर में रविवार को एक दिवसीय राजकीय शोक रखे जाने की घोषणा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सरकार ने कुवैत के दिवंगत अमीर (शासक) शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के सम्मान में देश भर में रविवार को एक दिवसीय राजकीय शोक रखे जाने की घोषणा की है।

अमीर का 29 सितंबर को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा-हाथरस जैसी घटनाओं के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार.

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उस दिन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

कुवैत के अमीर, शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह का 29 सितंबर को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी सरकार के मंत्री अजीत सिंह पाल ने हाथरस की घटना को ‘छोटा सा मुद्दा’ बताया, कहा- पीड़िता से नहीं हुआ दुष्कर्म.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे भारत में चार अक्टूबर, 2020 को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।’’

रविवार को पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now