देश की खबरें | महाराष्ट्र की तटीय सुरक्षा में कमी से राज्य सरकार को अवगत कराया गया : नौसेना अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने पिछले महीने विभिन्न एजेंसियों की भागीदारी वाली एक बैठक के दौरान तटीय सुरक्षा में कमी से महाराष्ट्र सरकार को अवगत कराया। पश्चिमी नौसेना कमान के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, एक दिसंबर भारतीय नौसेना ने पिछले महीने विभिन्न एजेंसियों की भागीदारी वाली एक बैठक के दौरान तटीय सुरक्षा में कमी से महाराष्ट्र सरकार को अवगत कराया। पश्चिमी नौसेना कमान के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने तटीय सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से नौकाओं की कमी पर एक सवाल का जवाब देते हुए इस तथ्य से अवगत कराया।

त्रिपाठी ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ने राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ तटीय सुरक्षा पर एक समीक्षा बैठक की थी।

राज्य खुफिया, मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ और तटीय सुरक्षा पुलिस भी बैठक में शामिल थी।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हर पहलू की समीक्षा की गई और कमियों पर गौर किया गया।’’

उन्होंने चार दिसंबर को मनाये जाने वाले नौसेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसपर (तटीय सुरक्षा के मुद्दे पर) चर्चा हुई और यह स्वीकार किया गया कि एक समस्या है। तटीय सुरक्षा में कमी से राज्य सरकार को अवगत कराया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। हमने (समस्या का समाधान करने) का तरीका ढूंढा।’’

मुंबई में नवंबर 2008 में10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री मार्ग से पहुंचे थे और आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे।

त्रिपाठी ने कहा कि तटीय सुरक्षा केवल नौसेना की ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\