देश की खबरें | राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

बोस ने एक संवाददाता सम्मेलन में सिन्हा से चुनाव के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

राज्य में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान आप लोगों की जान के संरक्षक हैं। आपके पास स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की सभी शक्तियां हैं। चुनाव के दौरान पुलिस, मजिस्ट्रेट और राज्य तंत्र आपके अधीन हैं। फिर यह भीषण हिंसा क्यों? एसईसी, आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।’’

बोस ने कहा, ‘‘एसईसी, आपको पता होना चाहिए कि लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। सड़कों पर पड़ी लाशों के लिए आप जिम्मेदार हैं। एसईसी, क्या आप जानते हैं कि आपका कर्तव्य क्या है? बंगाल आपसे अपना कर्तव्य निभाने की उम्मीद करता है।’’

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अभी तक 16 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब 5.67 करोड़ लोग त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू